अनाहत सिंह ने 2025 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता

भारत की नंबर 1 महिला स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने 2025 विश्व जूनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत कर , चैम्पियनशिप में भारत का 15 साल का पदक सूखा समाप्त किया। इससे पहले भारत के लिए पदक, कांस्य पदक, दीपिका पल्लीकल ने 2010 विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में जीता था। अब तक किसी भी भारतीय ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक नहीं जीता है। विश्व स्क्वैश जूनियर चैंपियनशिप मिस्र के काहिरा में आयोजित की जा रही है। 19 वर्ष से कम आयु के पुरुष और महिला खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं। पुरुष और महिला एकल खिताब 21 से 26 जुलाई 2025 तक आयोजित किए गए, जबकि पुरुष और महिला टीम चैंपियनशिप 27 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक इसी स्थान पर आयोजित की जाएँगी।