भारत ने चौथी बार एशिया कप हॉकी का खिताब जीता है, भारत ने पुरुष हॉकी एशिया कप, 2025 का 12वाँ संस्करण दक्षिण कोरिया को हराकर जीता है। मेजबान भारत ने 07 सितंबर, 2025 को बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में एशिया कप हॉकी के फाइनल में चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर अगले साल होने वाले FIH विश्व कप में सीधे प्रवेश हासिल कर लिया, जिसकी मेजबानी वर्ष 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड 14 से 30 अगस्त तक संयुक्त रूप से करेंगे। यह भारत का चौथा एशिया कप खिताब है, इससे पहले भारत ने आखिरी बार वर्ष 2017 में ढाका में यह खिताब जीता था, इससे पहले उसने वर्ष 2003 (कुआलालंपुर) और वर्ष 2007 (चेन्नई) में इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में सफलता हासिल की थी। दक्षिण कोरिया ने यह टूर्नामेंट पाँच बार जीता है - वर्ष 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में।