बिहार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए 'गज सिंह' शुभंकर का अनावरण किया। ज्ञातव्य है कि बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स, बिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। खेल महाकुंभ 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच जिलों - पटना, नालंदा (राजगीर), गया, भागलपुर और बेगूसराय में आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी 4 मई को पटना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 का उद्घाटन करेंगे।