गुजरात 100% रेल विद्युतीकरण हासिल करने वाला 24वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

गुजरात, रेल पटरियों का 100% विद्युतीकरण करने वाला देश का 24वां राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में दाहोद इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री के उद्घाटन के दौरान गुजरात की उपलब्धियों की घोषणा की। दाहोद इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव फैक्ट्री की स्थापना भारतीय रेलवे ने सीमेंस के सहयोग से मालगाड़ियों के लिए भारत का पहला 9000 एचपी लोकोमोटिव इंजन बनाने के लिए की है। भारत में पहली विद्युत चालित ट्रेन 1925 में मुंबई से ठाणे तक चली थी । 

  • 100% रेल विद्युतीकृत राज्य/केंद्र शासित प्रदेश : आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल।