न्यूज़वीक और स्टेटिस्टा ने एम्स दिल्ली को भारत का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल घोषित किया

विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की 2024 रिपोर्ट के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली को भारत का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल है और विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों सूची में इसे दुनिया में 97वां स्थान दिया गया है। विश्व के सर्वश्रेष्ठ अस्पतालों की 2024 रिपोर्ट अमेरिकी मीडिया कंपनी न्यूज़वीक द्वारा वैश्विक डेटा प्लेटफ़ॉर्म स्टेटिस्टा के साथ साझेदारी में जारी की गई। इस रिपोर्ट में संयुक्त राज्य अमेरिका के मिनेसोटा में स्थित मेयो क्लिनिक को 97.51% स्कोर के साथ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल माना गया है