पीएम मोदी को श्रीलंका के ‘मित्र विभूषण’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 5 अप्रैल 2025 को कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके द्वारा श्रीलंका के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4-6 अप्रैल 2025 तक श्रीलंका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। मित्र विभूषण पुरस्कार की स्थापना श्रीलंका सरकार ने 2008 में की थी। यह पुरस्कार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष/शासनाध्यक्ष को दिया जाता है। श्रीलंका की अधिकांश जनसंख्या बौद्ध धर्म का पालन करती है और मित्र विभूषण पुरस्कार का डिज़ाइन श्रीलंका की बौद्ध विरासत को दर्शाता है। पुरस्कार के डिजाइन में धर्म चक्र, सूर्य और चंद्रमा, नवरत्न और पुन कलश शामिल हैं।