प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 मई 2025 को गंगटोक, सिक्किम में आयोजित “सिक्किम@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को पोषित करती है” कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। यह कार्यक्रम सिक्किम सरकार द्वारा सिक्किम के राज्यत्व की 50वीं वर्षगांठ के वर्ष भर मनाए जाने वाले उत्सव का हिस्सा था। उन्होंने सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ पर एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। सिक्किम रियासत, 35वें संविधान संशोधन अधिनियम 1974 के अधिनियमन के साथ 1974 में एक सहयोगी राज्य के रूप में भारत संघ में शामिल हो गया।