प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए हिमाचल प्रदेश छात्रों को देगा स्टील की बोतलें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए स्कूली बच्चों को छह लाख स्टेनलेस स्टील की बोतलें वितरित करने की सरकारी पहल की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में आयोजित एक समारोह में कई पहलों की घोषणा की। 2025 के विश्व पर्यावरण दिवस का विषय प्लास्टिक प्रदूषण को हराना है। यह प्लास्टिक, विशेष रूप से एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक से विश्व पर्यावरण को होने वाले खतरों पर केंद्रित है। इस समारोह में मुख्य मंत्री ने प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए कई कदमों की घोषणा की।