भगवद गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल

  • प्राचीन भारतीय ग्रंथ, श्रीमद भगवद गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है। यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल भारतीय अभिलेखों की कुल संख्या अब 14 हो गई है।
  • श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को रजिस्टर में शामिल होने की जानकारी, 18 अप्रैल 2025 को केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी।