भारतीय नौसेना ने हस्तनिर्मित प्राचीन सिले हुए जहाज आईएनएसवी कौंडिन्य को नौसेना में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने औपचारिक रूप से एक हस्तनिर्मित सिले हुए जहाज,आईएनएसवी कौंडिन्य,जो अजंता की गुफाओं की 5वीं शताब्दी की पेंटिंग से प्रेरित है, को अपने बेड़े में शामिल किया। आईएनएसवी कौंडिल्य को 21 मई 2025 को कर्नाटक के कारवार अड्डे पर भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित एक समारोह में शामिल किया गया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। सिला हुआ जहाज लकड़ी से बना एक प्रकार का समुद्री जहाज है। इसमे लकड़ी के तख्तों को नारियल के रस्सी के बांधा जाता है और प्राकृतिक रेजिन का इस्तेमाल जलरोधक के रूप में कर एक साथ सिला जाता है।