भारत के ‘डीप ओशन मिशन’ ने उत्तर अटलांटिक में 5,002 मीटर मानव गोताखोरी का रचा रिकॉर्ड

भारत ने महासागर की गहराइयों की खोज में नया इतिहास रच दिया है। ‘डीप ओशन मिशन’ के तहत एक भारतीय एक्वानॉट ने उत्तर अटलांटिक महासागर में 5,002 मीटर की गहराई तक गोता लगाया, जो अब तक की भारत की सबसे गहरी मानव गोताखोरी है। फ्रांस के सहयोग से संपन्न यह उपलब्धि भारत के उन्नत गहरे समुद्री प्रौद्योगिकी निर्माण, संसाधन उपयोग और वैज्ञानिक अनुसंधान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रिकॉर्ड तोड़ गोताखोरी फ्रांसीसी सबमर्सिबल ‘नॉटील’ (Nautile) से ये गोताखोरियां की गईं जिसमें जतिंदर पाल सिंह, सेवानिवृत्त नौसेना कमांडर ने 5,002 मीटर तक जाकर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया।