भारतीय निशानेबाजों ने आईएसएसएफ़ विश्व कप लीमा 2025 में अपना अभियान 7 पदकों - दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य - के साथ समाप्त किया और पदक तालिका में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर रहे। आईएसएसएफ़ विश्व कप/राइफल/शॉटगन पेरू की राजधानी लीमा में 13-22 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया गया था। यह 2025 के आईएसएसएफ़ कैलेंडर का दूसरा विश्व कप था। साल का पहला विश्व कप 1-10 अप्रैल 2025 तक अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित किया गया था। ब्यूनस आयर्स में भारतीय निशानेबाजी दल ने 8 पदक जीते- चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य - और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।