भारत-पाकिस्तान युद्ध : क्या है एस-400 वायु रक्षा प्रणाली?

भारत के शस्त्रागार में सबसे दुर्जेय हथियारों में से एक एस-400 ट्रायम्फ है, जिसे भारतीय सेवा में ‘सुदर्शन चक्र’ के रूप में जाना जाता है, जो शत्रुतापूर्ण घुसपैठ के खिलाफ एक रणनीतिक निवारक और हवाई ढाल है। यह एक साथ 160 हवाई लक्ष्यों को ट्रैक कर सकता है एवं 72 लक्ष्यों पर एकसाथ हमला करने में सक्षम है। S-400 ट्रायम्फ एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली (SAM) है, जिसे रूस के Almaz Central Design Bureau द्वारा विकसित किया गया है। भारत ने 2018 में रूस से ₹35,000 करोड़ (लगभग $5.4 अरब) में 5 स्क्वाड्रन S-400 प्रणाली खरीदने का समझौता किया।