भारत 2026-28 तक के तीन साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के ECosoc का सदस्य चुना गया

भारत को 4 जून 2025 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी ) के लिए चुना गया है। भारत 1 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले तीन साल के कार्यकाल के लिए चुने जाने वाले 18 देशों में से एक था। भारत ने चुनाव में मतदान करने वाले 189 देशों में से 181 वोट हासिल किए। 193 देश संयुक्त राष्ट्र महासभा के सदस्य हैं। ईसीओएसओसी संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंगों में से एक है, और यह आर्थिक और सामाजिक मुद्दों से संबंधित नीतियों की सिफारिश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ईसीओएसओसी , संयुक्त राष्ट्र का 54 सदस्यीय निकाय है जिसकी स्थापना 26 जून, 1945 को की गई। इसके एक तिहाई सदस्य या 18 सदस्य प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से चुने जाते हैं।