भूपेन हज़ारिका जन्मशती पर पीएम मोदी ने ₹100 स्मारक सिक्का जारी किया

भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) महान असमिया गायक, कवि और सांस्कृतिक प्रतीक की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में ₹100 का स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इस सिक्के का अनावरण किया, जिससे भारतीय संस्कृति और संगीत में हजारिका के अपार योगदान के सम्मान में आयोजित होने वाले समारोहों की शृंखला का शुभारंभ हुआ। यह सिक्का लोकार्पण एक वर्ष तक चलने वाले शताब्दी समारोह का हिस्सा है, जो 8 सितंबर, 2025 को शुरू हुआ था और 8 सितंबर, 2026 को एक भव्य समारोह के साथ समाप्त होगा, जिसमें भारत के राष्ट्रपति भी शामिल होंगे।