मणिपुर ने 24 मई 2025 को समाप्त हुए पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 में 14 पदकों - पाँच स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया । केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव ने 19-24 मई 2025 तक पहले खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025 की मेज़बानी की।