मशहूर नेपाली पर्वतारोही कामी रीता ने 31 बार किया माउंट एवरेस्ट फतह

प्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेर्पा ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए 31वीं बार माउंट एवरेस्ट (सागरमाथा) पर सफल चढ़ाई की है। 27 मई 2025 को उन्होंने 22-सदस्यीय भारतीय सेना अभियान दल का नेतृत्व करते हुए पारंपरिक दक्षिण-पूर्व रिज मार्ग से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर विजय प्राप्त की। यह उपलब्धि उन्हें माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने वाले पर्वतारोही के रूप में और अधिक प्रतिष्ठित बनाती है।