यूपी पर्यटन जून में मेकांग-गंगा देशों के लिए बोधि यात्रा शुरू करेगा

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग 2-7 जून 2025 तक ‘बोधि यात्रा’ आयोजित करेगा, जो पर्यटकों को भगवान बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों पर ले जाएगी। पर्यटन विभाग ने मेकांग-गंगा सहयोग के सदस्य देशों थाईलैंड, कंबोडिया, लाओ पीडीआर, वियतनाम और म्यांमार के प्रतिनिधियों के लिए बोधि यात्रा का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बोधि यात्रा के कार्यक्रम की घोषणा की और यह जानकारी दी।