गूगल मैप्स को टक्कर देने वाला स्वदेशी ऐप Mappls लॉन्च हो गया है। इस स्वेदशी नेविगेशन ऐप में गूगल मैप से भी अधिक फीचर्स दिए गए हैं। इस ऐप के फैन खुद रेल मंत्री अश्विन वैष्णव भी हो गए हैं। उन्होंने कहा जल्द रेलवे और मैपल्स का एमओयू साइन होगा।।दरअसल, Mappls स्वेदशी ऐप को MapmyIndia द्वारा तैयार किया गया है। इसमें आपको वो सभी फीचर्स मिल जाएंगे, जो गूगल मैप्स पर मिलते हैं। यही नहीं इस स्वदेशी नेविगेशन ऐप पर यूजर्स द्वारा रोड की कंडीशन, रूट्स पर मिलने वाले पेट्रोल पंप, ढ़ाबा और जंक्शन प्वाइंट्स आदि के बारे में भी जानकारी अपडेट की जा सकेगी। मंत्री द्वारा ऐप का सार्वजनिक प्रदर्शन इसके लोकप्रिय होने की शुरुआत बना, जो भारत के “आत्मनिर्भर भारत” अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप है और स्वदेशी तकनीकी समाधानों को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।