शनि ग्रह पर खोजे गए 128 नए चंद्रमा

हाल ही में खगोलविदों ने कैनेडा–फ्रांस–हवाई टेलीस्कोप की मदद से शनि के 128 नए चंद्रमा खोजे हैं। अब शनि के कुल 274 पुष्टि किए गए चंद्रमा हो गए हैं। शनि सूर्य से छठा ग्रह है और बृहस्पति के बाद सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है। शनि का टाइटन उपग्रह (चंद्रमा) सौरमंडल का सबसे बड़ा चंद्रमा है, जो बुध ग्रह (Mercury) से भी बड़ा है। इस उपग्रह का वातावरण घना और मोटा है, जो इसे एक अद्वितीय उपग्रह बनाता है।