blog

Baloch Liberation Army ?

Written by Ram | Aug 19, 2025 12:00:00 AM

अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके सहयोगी संगठनों को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर कड़ा संदेश दिया है। अमेरिका ने यह फैसला संशोधित आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 219 और संशोधित कार्यकारी आदेश 13224 के तहत लिया है। इस घोषणा के बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की अमेरिका में सभी संपत्ति जब्त हो जाएंगी और अमेरिकी नागरिकों तथा संस्थाओं को इनके साथ किसी भी तरह का लेनदेन करने से मना किया जाएगाबलूच लिबरेशन आर्मी एक सशस्त्र अलगाववादी संगठन है, जो बलूचिस्तान (पाकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान के बीच फैला हुआ एक भौगोलिक क्षेत्र) की स्वतंत्रता की मांग करता है। इसका गठन 2000 के दशक की शुरुआत में हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य बलूच लोगों को प्राकृतिक संसाधनों पर अधिक नियंत्रण दिलाना और अंततः एक स्वतंत्र बलूचिस्तान की स्थापना करना है। BLA पर आरोप है कि यह राजनीतिक उपेक्षा, आर्थिक शोषण और सैन्य दमन के विरोध में हिंसक कार्रवाइयों को अंजाम देता है