blog

Honoring Kargil Heroes: Celebrating 26 Years of Victory

Written by ramkesh | Jul 25, 2025 10:30:00 PM

आज 26 जुलाई को देश 26वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। यह दिन भारतीय सेना के वीर जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम को सलाम करने का दिन है। कारगिल विजय दिवस के दिन पूरा भारत कारगिल युद्ध के नायकों की बहादुरी और वीरता को श्रद्धांजलि देता है। साल 1999 में कारगिल युद्ध में देश के बहादुर जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध का कोड नाम ऑपरेशन विजय था। यह युद्ध लगभग 60 दिनों से ज्यादा चला था और 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तानी सेना को पराजित कर कारगिल युद्ध में विजय हासिल की थी। 26 जुलाई के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा कब्जाई गई चौकियों पर तिरंगा फहराया था। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दुर्गम पहाड़ियों पर लड़ा गया था। युद्ध के दौरान इंडियन आर्मी ऑफिसर कैप्टन विक्रम बत्रा ( Captain Vikram Batra ) की बहादुरी और साहस को आज भी याद किया जाता है।