blog

INS अरावली (INS Aravali)

Written by Ram | Sep 14, 2025 2:23:53 AM

12 सितंबर, 2025 को गुरुग्राम में नौसेना का नया नेवल बेस INS अरावली को नौसेना में शामिल किया गया। आईएनएस अरावली‘ का नाम प्रसिद्ध अरावली पर्वत श्रृंखला से लिया गया है। यह वही पर्वत श्रृंखला है, जिसने इतिहास में कई पश्चिमी हमलों का सामना किया और सैकड़ों वर्षों तक देश को विदेशी आक्रमणकारियों से सुरक्षित रखा। इसलिए गुरुग्राम में इस नेवल बेस का होना विशेष महत्व रखता है। ‘आईएनएस अरावली‘ का आदर्श वाक्य है:सामुद्रिकसुरक्षायाः सहयोगं”, जो समुद्र में भारतीय नौसेना की ताकत और सहयोगात्मक भूमिका का संदेश देता है। इस बेस के प्रतीक चिन्ह में अरावली पर्वत सुरक्षा और मजबूती का प्रतीक है, जबकि उगता हुआ सूरज ऊर्जा और उज्जवल भविष्य का संदेश देता है। INS अरावली समुद्री डकैती, आतंकवाद, मानव तस्करी, ड्रग्स स्मगलिंग और अवैध मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों पर निगरानी रखता है।