Written by Ram | Aug 13, 2025 2:51:44 AM
- रक्षा मंत्रालय बताया कि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए NCERT के पाठ्यक्रम में महान युद्ध नायकों फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान और मेजर सोमनाथ शर्मा के जीवन और बलिदान पर अध्याय जोड़े गए हैं। मंत्रालय के अनुसार, फील्ड मार्शल मानेकशॉ पर अध्याय कक्षा 8 (उर्दू), ब्रिगेडियर उस्मान पर कक्षा 7 (उर्दू) और मेजर शर्मा पर कक्षा 8 (अंग्रेजी) में शामिल किए गए हैं। नए शुरू किए गए अध्यायों का उद्देश्य छात्रों को साहस और कर्तव्य के प्रेरक आख्यान प्रदान करना है। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, भारत के पहले फील्ड मार्शल अधिकारी, जिन्हें फील्ड मार्शल का पद दिया गया था।