blog

अखिल महिला त्रि-सेवा "समुद्र प्रदक्षिणा" मुंबई से रवाना

Written by ramkesh | Apr 7, 2025 10:45:00 PM

आईएएसवी (भारतीय सेना नौकायन पोत) त्रिवेणी पर सवार होकर पहला त्रि-सेवा महिला वैश्विक परिक्रमा अभियान "समुद्र प्रदक्षिणा" 7 अप्रैल 2025 को मुंबई से रवाना किया गया। इस अभियान को लेफ्टिनेंट जनरल एके रमेश, कमांडेंट, कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग ने भारतीय नौसेना वाटरमैनशिप प्रशिक्षण केंद्र, कोलाबा, मुंबई से रवाना किया। यहअभियान मुंबई से सेशेल्स जाएगा और 55 दिनों में 4,000 समुद्री मील की यात्रा पूरी करके वापस मुंबई आएगा।