अल्बानिया ने दुनिया के पहले एआई कैबिनेट मंत्री की नियुक्ति की

अल्बानिया ने इतिहास रचते हुए दुनिया की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) संचालित कैबिनेट मंत्री नियुक्त की है। प्रधानमंत्री एदी रामा ने तिराना में सोशलिस्ट पार्टी की सभा में डिएला (Diella) का उद्घाटन किया। डिएला को सार्वजनिक खरीद-फरोख्त (Public Procurement) का कार्यभार सौंपा गया है—यह क्षेत्र अक्सर भ्रष्टाचार और अक्षम्यता के लिए बदनाम रहा है। इस कदम के साथ अल्बानिया ने डिजिटल शासन और राजनीतिक निर्णय-निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सीधे शामिल कर एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। डिएला कोई मानव मंत्री नहीं है, बल्कि ई-अल्बानिया (E-Albania) पोर्टल में एक वर्चुअल AI अवतार है।