blog

इसरो-नासा पृथ्वी अवलोकन उपग्रह निसार श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित

Written by ramkesh | Jul 31, 2025 2:34:20 PM
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 30 जुलाई, 2025 को श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश से नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार (निसार) पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ईएसओ) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसरो और संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा) द्वारा संयुक्त रूप से निष्पादित 1.5 बिलियन डॉलर का निसार मिशन, अंतरिक्ष हार्डवेयर के क्षेत्र में दोनों देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच पहला सहयोग है। 2,393 किलोग्राम वज़न वाला निसार उपग्रह दुनिया का पहला द्वि-आवृत्ति सिंथेटिक अपर्चर रडार उपग्रह है। इसमें एल और एस बैंड, दोनों सिंथेटिक अपर्चर रडार लगे हुए हैं।
  • ISRO की स्थापना - 15 अगस्त 1969