blog

चीन की ब्रह्मपुत्र पर जलविद्युत परियोजना

Written by ramkesh | Jul 22, 2025 11:15:00 PM

चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर एक विशाल जलविद्युत परियोजना का निर्माण तिब्बत में भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा के निकट आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है। यह परियोजना रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी भारत और बांग्लादेश के लिए एक प्रमुख जलस्रोत है। चीन की इस गतिविधि ने क्षेत्रीय जल सुरक्षा, पर्यावरणीय प्रभाव और भारत-चीन संबंधों पर चिंता बढ़ा दी है। यह परियोजना विश्व की सबसे बड़ी अवसंरचनात्मक परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।