चर्चा में रहा उत्तर सेंटिनल द्वीप

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक अमेरिकी नागरिक को उत्तर सेंटीनेल द्वीप के प्रतिबंधित आदिवासी आरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह द्वीप सेंटीनेली जनजाति का निवास स्थान है, जहां बाहरी लोगों का प्रवेश सख्त प्रतिबंधित है। इस द्वीप पर रहने वाली जनजाति बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटी हुई है और किसी भी संपर्क का कठोर विरोध करती है। ये लोग शिकार, वन उपज संग्रह और तटीय जल में मछली पकड़कर अपना जीवन यापन करते हैं।