दशहरा, विजयादशमी की आपको हार्दिक शुभकामनाएं 🪔🪔🪔

रामायण के अनुसार, भगवान श्रीराम ने इसी दिन लंका के राजा रावण का वध किया था। यह दिन सत्य, धर्म और न्याय की असत्य, अधर्म और अन्याय पर विजय का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन को "विजयादशमी" कहा जाता है। दुर्गा सप्तशती के अनुसार, माँ दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का वध इसी दिन किया था। इसलिए इसे देवी की विजय के रूप में भी मनाया जाता है। लोक परंपरा के अनुसार, इस दिन युद्ध की शुरुआत को शुभ माना जाता था, इसलिए राजाओं द्वारा शस्त्र पूजन भी किया जाता था।