blog

दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक फौजा सिंह का पंजाब में 114 वर्ष की आयु में निधन

Written by ramkesh | Jul 17, 2025 11:00:00 PM

दुनिया के सबसे बुजुर्ग मैराथन धावक माने जाने वाले फ़ौजा सिंह का 114 साल की उम्र में पंजाब के जालंधर स्थित अपने पैतृक गाँव ब्यास में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक फौजा सिंह 114 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। फौजा सिंह, जिन्हें "टर्बन्ड टॉरनेडो" के नाम से जाना जाता था, 1994 में अपने पाँचवें पुत्र कुलदीप सिंह की मृत्यु के बाद, उन्होंने अपने दुःख से उबरने के लिए 89 वर्ष की आयु में दौड़ना शुरू किया और कई आयु वर्गों में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए। फौजा सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1911 को जालंधर के ब्यास गाँव में हुआ था।