धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रपति मुर्मू से कलिंग रत्न पुरस्कार मिला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2024 का कलिंग रत्न पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार आदिकवि सरला दास की 600वीं जयंती के अवसर पर ओडिशा के कटक में आयोजित समारोह के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रदान किया गया। कलिंग रत्न पुरस्कार, सरला साहित्य संसद द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार शिक्षा, साहित्य, संस्कृति या लोक सेवा में उत्कृष्टता को मान्यता देता है।