blog

नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने की यूरेनस के 29वें चंद्रमा ‘S/2025 U1’ की खोज

Written by Ram | Aug 22, 2025 10:30:00 PM

नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से यूरेनस के 29वें उपग्रह S/2025 U1 को खोजा है। यूरेनस सूर्य से सातवाँ ग्रह और हमारे सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। पानी से बनी इसकी संरचना के कारण इसे "बर्फ का दानव" कहा जाता है। नासा ने घोषणा की है कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने यूरेनस का एक नया, 29वाँ उपग्रह खोजा है, जिसका नाम S/2025 U1 रखा गया है। सर्वाधिक उपग्रहों के मामले में शनि 274 उपग्रहों के साथ शीर्ष स्थान पर है। मार्च 2025 में, खगोलविदों ने शनि की परिक्रमा कर रहे 128 नए चंद्रमाओं की खोज की पुष्टि की, जिससे इनकी संख्या 274 हो गई।