blog

नासा के मंगल रोवर को प्राचीन जीवन के सबसे मजबूत संकेत मिले

Written by Ram | Sep 12, 2025 12:30:00 AM

नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर एक महत्वपूर्ण खोज की है। सूखी हुई नदी नेरेट्वा वैलिस (Neretva Vallis) की चट्टानों में ऐसे खनिज और कार्बनिक तत्व मिले हैं, जो अब तक के सबसे मजबूत संकेत माने जा रहे हैं कि अरबों वर्ष पहले मंगल पर सूक्ष्म जीवों (Microbial Life) के अस्तित्व की संभावना रही हो सकती है। रोवर को मंगल पर नेरेट्वा वैलिस, जेज़ेरो क्रेटर (प्राचीन नदी चैनल), ब्राइट एंजेल फॉर्मेशन, मिट्टी और चिकनी शैल (Clay-rich mudstones) के साथ सूक्ष्म स्तर पर “खसखस के दाने” और “तेंदुए जैसे धब्बे”, जिनमें खनिजों की उच्च सांद्रता पाई गई, प्राप्त हुए। पृथ्वी पर ऐसे संकेत अक्सर झीलों और चरम वातावरण (जैसे अंटार्कटिका) में सूक्ष्म जीवों की गतिविधियों से जुड़े पाए जाते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि अरबों वर्ष पहले मंगल पर तरल जल, मोटा वायुमंडल और सक्रिय भू-रसायन था, जो जीवन के अनुकूल हो सकता था।