हॉकी पंजाब ने हॉकी मध्य प्रदेश को फाइनल में 4-1 से हराकर 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 जीत ली है। 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के डिवीजन ए का फाइनल 15 अप्रैल 2025 को मध्य प्रदेश के झांसी शहर के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेला गया। उत्तर प्रदेश हॉकी ने तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में मणिपुर हॉकी को 5-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।