प्रसिद्ध रंगमंच व्यक्तित्व और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित रतन थियम का लंबी बीमारी के बाद 23 जुलाई 2025 को मणिपुर के इम्फाल स्थित क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। रतन थियम, जो मणिपुर से थे, देश में “ मूल रंगमंच आंदोलन (थिएटर ऑफ रूट्स मूवमेंट)” के तीन अग्रदूतों हबीब तनवीर और बी.वी.कारंत में से एक थे। रतन थियम के निधन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और भारत की अन्य प्रख्यात रंगमंच हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। रतन थियम ने 1974 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1976 में वे इम्फाल गए और कोरस रिपर्टरी नाट्य संस्था की स्थापना की।