भारत-रूस का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘जापाद 2025’ शुरू

  • भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल 09 सितंबर, 2025 को रूस के निज़नी स्थित मुलिनो प्रशिक्षण मैदान के लिए रवाना हुआ, यह दल 10-16 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ZAPAD’ 2025 में भाग लेगा। बहुपक्षीय अभ्यास ZAPAD 2025 का उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ाना, अंतर-संचालन क्षमता में सुधार करना और भाग लेने वाली सेनाओं को पारंपरिक युद्ध और आतंकवाद-रोधी अभियानों के क्षेत्र में रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।