राष्ट्रीय संग्रहालय, दिल्ली से हाल ही में मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध ‘डांसिंग गर्ल’ की प्रतिकृति चोरी होने की खबर सामने आई है। मोहनजोदड़ो की ‘नाचती हुई लड़की’ की यह कांस्य से बनी एक युवा नग्न महिला की आकृति है जो 5 सेमी ऊँची मूर्ति है। इसे लॉस्ट–वैक्स कास्टिंग विधि से बनाया गया था। इस प्रक्रिया में मोम की आकृति पर मिट्टी चढ़ाई जाती है, फिर मोम को पिघलाकर निकाल दिया जाता है और उसकी जगह पिघला हुआ धातु डाला जाता है। यह तकनीक सिंधु घाटी सभ्यता (IVC) की उन्नत धातुकर्म (metallurgy) क्षमता को दर्शाती है। इस मूर्ति के गले में हार, एक हाथ में अनेक चूड़ियाँ और आत्मविश्वास भरी मुद्रा इसकी विशेषताएँ हैं जो एक हाथ कमर पर टिकाए हुए, सहज और निश्चिंत भाव-भंगिमा में खड़ी है।