महाराष्ट्र सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की पदक तालिका में शीर्ष पर

महाराष्ट्र ने बिहार में आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करके खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अपना दबदबा बनाए रखा। महाराष्ट्र ने 158 पदक- 58 स्वर्ण, 47 रजत और 53 कांस्य  जीते  जबकि हरियाणा दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान  पर रहा वहीं मध्यप्रदेश इस पदक तालिका में कुल 32 पदकों (10 स्वर्ण, 9 रजत, 13 कांस्य) के साथ 10वें स्थान पर रहा7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 4 से 15 मई 2025 तक बिहार में किया गया जिसका शुभंकर गजसिंह था। भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 5,000 युवा एथलीटों ने 26 प्रतिस्पर्धी खेलों और एक प्रदर्शनी खेल ईस्पोर्ट्स में भाग लिया।