blog

महेंद्र गुर्जर ने स्विट्जरलैंड में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में विश्व रिकॉर्ड बनाया

Written by ramkesh | May 30, 2025 3:21:17 AM

भारत के महेंद्र गुर्जर ने स्विट्जरलैंड में नाटविल विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांप्रि में पुरुषों की भाला फेंक एफ42 श्रेणी में 61.17 मीटर के प्रयास से विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत के 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 2022 में ब्राजील के राबर्टो फ्लोरियानी एडेनिलसन द्वारा बनाए गए 59.19 मीटर के पिछले विश्व रिकार्ड में सुधार किया। महेंद्र ने अपने तीसरे प्रयास में भाले को 61.17 मीटर की विश्व रिकार्ड दूरी तक फेंका। उनके शुरुआती दो प्रयास 56.11 और 55.51 मीटर के रहे।