blog

यूनेस्को अस्थायी सूची में भारत की 7 नई धरोहरें हुई शामिल, कुल संख्या 69

Written by ramkesh | Sep 15, 2025 10:30:00 PM

हाल ही में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची भारत की सात नई संपत्तियाँ को शामिल किया है। अब अस्थायी सूची में शामिल भारतीय संपत्तियों की संख्या 69 हो गई है (सांस्कृतिक श्रेणी में 49, मिश्रित श्रेणी में तीन और प्राकृतिक श्रेणी में 17)। महाराष्ट्र के पंचगनी और महाबलेश्वर में डेक्कन ट्रैप्स और आंध्र प्रदेश में तिरुमाला हिल्स की प्राकृतिक विरासत सहित सात नई संपत्तियाँ, अधिकारियों के अनुसार, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की भारत की संभावित सूची में इन्हें शामिल कर लिया गया है। भारत में वर्तमान में 44 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं (35 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक, 1 मिश्रित), जिसमें हाल ही में शामिल मराठा सैन्य परिदृश्य 44वाँ स्थल बना है, जो भारत को विश्व में शीर्ष देशों में से एक बनाता है। भारत ने 1983 में चार स्थलों (अजंता, एलोरा, आगरा किला, ताज महल) के साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में अपनी यात्रा शुरू की थी