पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) के लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने 31 जुलाई 2025 को 48वें उप-सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का स्थान लिया, जो 31 जुलाई 2025 को 47वें उप-सेना प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह को दिसंबर 1987 में भारतीय सेना की विशिष्ट पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) की चौथी बटालियन में कमीशन किया गया था। भारतीय सेना में अपने 38 वर्षों के शानदार कार्यकाल के दौरान, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने भारतीय सेना के भारतीय सेना के प्रमुख सैन्य अभियानों में भाग लिया और कई कमान संभाली। भारतीय सेना के वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी (30वें सेना प्रमुख) हैं।